Monday, August 13, 2018

विमान के मलबे में ज़िंदा मिला 12 साल का लड़का

इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के मलबे में 12 साल का एक लड़का जीवित मिला है, इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है.
विमान का मलबा पापुआ न्यूगिनी की सीमा के नज़दीक पहाड़ों पर मिला.
घटनास्थल की तस्वीरों में नज़र आ रहा है कि ये लड़का होश में था और कैमरे में झांक रहा था.
स्विटज़रलैंड में बने इस पिलाटस विमान का शनिवार दोपहर को एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था. रविवार की सुबह विमान का मलबा मिला.
निजी चार्टर कंपनी के इस विमान में चालक दल के दो सदस्यों समेत नौ लोग सवार थे.निवार का दिन था और बारिश के बावजूद शंघाई के पीपुल्स पार्क में जबरदस्त भीड़ थी.
पार्क के रास्तों के किनारे खड़े और बैठे लोग या तो इंतज़ार कर रहे थे या एक दूसरे से बात कर रहे थे.
कुछ छाते सिर के ऊपर थे तो कुछ ज़मीन पर सीधे रखे थे.
छातों, दीवारों, ज़मीन, पेड़ों पर रखे और पन्नियों से लिपटे ए-4 साइज़ कागज़ों पर मैंडेरिन भाषा में लड़के और लड़कियों के बायोडेटा रखे थे.
बायोडेटा मतलब लड़के या लड़की उम्र, सालाना तन्ख्वाह, पढ़ाई-लिखाई का ब्योरा, जन्मदिन और ज़ोडिएक.ल 2005 से शंघाई में ये शादी का बाज़ार हर सप्ताहांत सज रहा है. तब लोगों ने यहां व्यायाम और टहलने आते थे और फिर उन्होंने बच्चों की शादी के लिए मिलना-जुलना शुरू किया.
चीन में महंगाई बढ़ रही है और लड़के और लड़कियों की अपने पार्टनर्स को लेकर उम्मीदें भी. इसलिए या तो वो देर से शादी कर रहे हैं, या शादी ही नहीं कर रहे हैं, या फिर शादी को लेकर उनकी धारणाएं बदल रही हैं.
चाइनीज़ एकैडमी ऑफ़ सोशल साइंसेज़ के हवाले से लेक लिखती हैं कि साल 2020 तक चीन में कुंवारी लड़कियों के मुकाबले 3 करोड़ ज़्यादा कुंवारे लड़के होंगे.
चीन जैसे तेज़ी से विकसित होते देश में ऐसा होना लाज़मी है क्योंकि अमरीका, जापान, भारत हर जगह ऐसा ही हो रहा है लेकिन भारत की तरह चीन में भी बच्चे शादी न करें या देरी से करें तो कई मां-बाप, रिश्तेदार परेशान हो उठते हैं.
मोबाइल पर मिंग की फ़ोटो दिखाते हुए उन्होंने कहा, "मेरा भांजा महीने का  युआन ( , भारतीय रुपए) कमाता है लेकिन लड़कयों के परिवारों की मांग है वो कम से कम  0 युआन महीना (एक लाख रुपए) कमाए. वो बहुत बुरी हालत में हैं क्योंकि वो अपने लिए लड़की नहीं ढूंढ़ पा रहा है."
चीन में लड़के को शादी से पहले सिर के ऊपर छत का इंतज़ाम करना पड़ता है लेकिन घरों के दाम करोड़ों में है.
पार्क में लड़कियों के झुंड में से एक ने हंसते हुए बताया, "चीन की संस्कृति के मुताबिक शादी से पहले लड़कों को ही घर का इंतज़ाम करना पड़ेगा. हम लड़कियां फर्नीचर खरीद लेती हैं."
ग्रेस ने कहा, "अगर मैं भारी कर्ज़ लेकर उसके लिए मकान ले भी लेती हूँ तो उसे चुकाने में उसे दशकों लग जाएंगे. हमारे समय में सरकार हमें मुफ़्त में घर दे देती थी. हमें सिर्फ़ अपना साथी ढूंढ़ना होता था जो हमें प्यार करे."
लेकिन ग्रेस को सही मौके और समय का इंतज़ार है.
चीन में पढ़ी-लिखी होने के बावजूद अगर लड़की की शादी न हो रही हो तो उसे लेफ़्टओवर या 'बचा हुआ' तक कहा जाता है और उसे अच्छी निगाह से नहीं देखा जाता.
ग्रेस ने मुझे बताया, "यहां जिन लड़कियों के मां-बाप आए हैं, उनकी उम्र 35 के आसपास है. उनके पास अच्छी शिक्षा और नौकरियां हैं. मिस्टर राइट चुनने का उनका स्टैंडर्ड ऊंचा है. जब इन लड़कियों की उम्र 40 के तक पहुंच जाएगी तो उन्हें अपना स्टैंडर्ड मांग नीचे लाना पड़ेगा."
चीन में पुरुषों की शादी की उम्र 22 और महिलाओं के लिए 20 साल है.

No comments:

Post a Comment