Friday, August 31, 2018

एशियन गेम्स: जॉनसन के बाद महिला टीम ने दिलाया गोल्ड

शियन गेम्स में गुरुवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा. जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियाई खेलों में भारत की झोली में दो गोल्ड आए. 1500 मीटर दौड़ में जिनसन जॉनसन ने गोल्ड जीता, वहीं, महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर में भारतीय लड़कियों ने स्वर्णिम दौड़ लगाई.
1978 के बाद भारतीय दल का एशियाई खेलों में ये अब तक सबसे शानदार प्रदर्शन है. भारत ने कुल मिलाकर जकार्ता एशियाई खेलों में 13 स्वर्ण पदक जीते, इसके अलावा 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल भारत की झोली में आए.
एशियन गेम्स में 12वें दिन पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में भारत के जिनसन जॉनसन ने गोल्ड मेडल जीत लिया.
जिनसन ने 3 मिनट 44.72 सेकेंड का समय निकाल कर स्वर्ण पदक हासिल किया.
27 साल के जिनसन पहली बार एशियन गेम्स में उतरे थे और पहली बार में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने देश को गोल्ड दिलाया.
भारतीय सेना में कार्यरत जिनसन केरल के रहने वाले हैं.
जिनसन के बाद भारत ने महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी अपने नाम कर लिया है.
हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ की टीम ने तीन मिनट 28.72 सेकेंड का समय निकाल कर भारत को दिन का दूसरा पदक दिलाया.
स्पर्धा में रजत पदक बहरीन और कांस्य पदक वियतनाम को मिला. बहरीन की टीम ने तीन मिनट 30.62 सेकेंड का समय निकाला और वियतनाम ने तीन मिनट 33.23 सेकेंड का समय निकाल कर कांस्य पदक अपने नाम किया.
भारत की सीमा पुनिया ने चक्का फेंक में कांस्य पदक हासिल किया. इसके अलावा महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में चित्रा उन्नीकृष्णन ने कांस्य पदक पर कब्जा किया.
पुरुषों की 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में मोहम्मद कुन्हु, धारुन अय्यासामी, मोहम्मद अनस और अरोकिया राजीव ने रजत पदक जीता.
एथलेटिक्स में अब तक का प्रदर्शन
पिछले सालों के मुकाबले एशियन गेम्स 2018 में भारत के एथलेटिक्स खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है.
एथलेटिक्स में इस साल भारत की झोली में 7 गोल्ड, 10 रजत और 2 कांस्य पदक आए हैं.
सैम करन का बल्ला न चला होता तो इंग्लैंड की साउथैम्पटन में भारत के ख़िलाफ़ हालत बेहद खस्ता होती. करन ने 78 रनों की पारी खेली और आउट होने वाले आख़िरी अंग्रेज़ बल्लेबाज़ रहे.
इंग्लैंड ने पहली पारी में 76.4 ओवर बल्लेबाज़ी की और 246 रन बनाए.
जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाए 19 रन बना लिए हैं. शिखर धवन तीन रन और केएल राहुल 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सिरीज़ का चौथा मुक़ाबला साउथैम्पटन में खेला जा रहा है. भारत सिरीज़ में इंग्लैंड से 1-2 से पीछे है.
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सिरीज़ के चौथे मैच के पहले दिन भारत ने अच्छी शुरुआत की है.
पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो और हार्दिक पंड्या ने एक विकेट झटका.
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी लेकिन उन्हें शुरुआती झटके लगते रहे. इंग्लैंड के चार विकेट 36 रन के योग पर ही गिर गए थे. मैच के तीसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने कीटन जेनिंग्स को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. जेनिंग्स अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे.
इसके बाद अनुभवी ईशांत ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को एलबीडबल्यू आउट कर मेजबानों को तगड़ा झटका दिया. बुमराह ने बेरस्टो को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करवा इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया. इसके बाद हार्दिक पांड्या ने एलिस्टर कुक को विराट कोहली के हाथों कैच आउट करवा इंग्लैंड का चौथा विकेट झटका.
उसके बाद बेन स्टोक्स और विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 69 के योग पर बटलर (21) भी चलते बने. स्टोक्स भी अपने स्कोर को 23 रन से अधिक नहीं खींच सके.
इंग्लैंड पहली पारी में जिस स्थिति में दिख रहा है उसका श्रेय सैम करन को जाता है. करन ने पहले मोइन अली के साथ 81 रनों की और फिर ब्रॉड के साथ भी 50 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप की. मोइन अली ने 40 रन बनाए.
करन ने भारतीय गेंदबाज़ों का डटकर सामना किया और 136 गेंदों की पारी में 78 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल है. भारत की ओर से बुमराह को सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल हुए.

No comments:

Post a Comment